फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Urea shortage

जिले में यूरिया की किल्लत से किसान परेशान

Fri, 14 Aug 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Urea shortage
सोनभद्र। जिले में संचालित साधन सहकारी समितियों पर एक सप्ताह से यूरिया की किल्लत बनी हुई है। इससे किसान धान की फसल में यूरिया का छिड़काव नहीं कर पा रहे है। बाजार में यूरिया महंगे दाम में बिकने से किसान परेशान है। वहीं जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि जिलाधिकारी स्तर से शासन को पत्र लिखकर 2000 मीट्रिक टन यूरिया की डिमांड की गई है। जल्द ही यूरिया मिलने की उम्मीद है। जनपद में 62 साधन सहकारी समितियां संचालित की जा रही है। साधन सहकारी समितियों से ज्यादात्तर किसान डीएपी, यूरिया व अन्य रासायनिक उर्वरक उठान करके खरीफ एवं रबी की खेती करते है। इस वर्ष अच्छी बारिश होने से धान की नर्सरी डालने के साथ रोपाई भी समय से हो गई है। इस समय किसान धान की निराई करा रहे है। निराई करके धान के फसल में यूरिया का छिड़काव किया जाता है। लेकिन मौजूदा समय में जिले के सभी 62 साधन सहकारी समितियों पर एक सप्ताह से यूरिया की किल्लत बनी हुई है। इससे किसान निराई करने के बाद धान के फसल में यूरिया का छिड़काव नहीं करा पा रहे है। किसान अमरेश कुमार, ओमप्रकाश, तपेश्वर, श्रीकांत, सोमदत्त आदि का कहना है कि साधन सहकारी समितियों पर वे एक सप्ताह से चक्कर लगा रहे है। हर बार यूरिया न होने की बात कहीं जा रही है। धान के फसल में समय से यूरिया का छिड़काव नहीं हुआ तो धान की फसल खराब हो जाएगी। जिले के दुद्धी, म्योरपुर, विंढमगंज, बभनी सहित अन्य क्षेत्रों में यूरिया की कमी से किसान जूझ रहे हैं। इस समय धान व अन्य फसलों को खाद देने का अच्छा समय है। यदि समय पर फसलों को खाद नही दिया गया तो किसानों को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस संबंध में एआर कोआपरेटिव टीन सिंह का कहना है कि सरकारी गोदाम में भी यूरिया नहीं है। इसलिए समितियों पर यूरिया की किल्लत बनी हुई है। एक-दो दिन में यूरिया की रैक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed