फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uproar over irregularities in ration distribution

राशन वितरण में अनियमितता पर किया हंगामा

Mon, 24 Jan 2022 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
Uproar over irregularities in ration distribution
बीडर गांव में कोटे की दुकान पर राशन वितरण में अनियमितता को लेकर कार्डधारकों ने सोमवार को हंगामा कर दिया। कार्डधारकों का आरोप था कि प्रति कार्डधारक एक किलो चना मिलना चाहिए लेकिन कोटे की दुकान पर आधा किलो ही चना मिल रहा है। इसी को लेकर हुई कहासुनी के बाद हंगामा हो गया। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

बीडर गांव के विंदेश कुमार का कहना है कि वह रविवार को ग्राम पंचायत में संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन उठान करने गया था। राशन के साथ एक किलो नमक, आधा किलो चना और तेल दिया गया। घर जाकर जब चना का तौल कराया तो चना कम था। इस पर वह सोमवार को इसकी शिकायत करने कोटे की दुकान पर पहुंचा। घटतौली को लेकर कहासुनी हुई। शिकायत पर ग्राम प्रधान सुरेश चंद और बीडीसी प्रतिनिधि विजय कुशवाहा भी मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान ने कोटे के सेल्समैन को हिदायत दी कि सभी कार्डधारकों को मानक के अनुरूप राशन वितरित किया जाए। दुद्धी क्रय विक्रय समिति के प्रभारी सचिव सुरेश यादव ने मामले का बैठक कर हल निकालने का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ। वहीं विंदेश कुमार, सतीश कुमार, रमाकांत मौर्य आदि ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर सहायक आयुक्त सहकारिता सोनभद्र को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए सेल्समैन को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed