फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uproar in protest against the movement of heavy vehicles on the approach road

संपर्क मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन से क्षुब्ध ग्रामीणों ने किया हंगामा

Wed, 12 Oct 2022 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Uproar in protest against the movement of heavy vehicles on the approach road
सदर कोतवाली क्षेत्र के लसड़ा गांव में भारी वाहनों के आवागमन से छह माह में ही संपर्क मार्ग टूटने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार की रात जमकर हंगामा मचाया। संपर्क मार्ग की ओर से खुले एक राइस मिल का गेट बंद कराने की मांग की। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम ने मौका मुआयना के बाद ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। एसडीएम ने मिल संचालक को समस्या का हल ढूंढने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गांव के बीडीसी सदस्य योगेश कुमार और बेठिगांव गांव निस्फ के प्रधान प्रतिनिधि अनूप तिवारी ने एसडीएम को बताया कि पीडब्ल्यूडी की तरफ से छह माह पहले लसड़ा पुल से सिरपालपुर होते हुए बिठगांव निस्फ तक सड़क की मरम्मत कराई गई है। लसड़ा पुल के समीप संचालित राइस मिल के भारी वाहनों के इस मार्ग पर आवागमन से सड़क टूट गई है। मंगलवार की रात धान की भूसी लदा ट्रक सड़क पर बने गड्ढे में फंस गया। इससे मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन

इसे लेकर सिरपालपुर, बेलाही, करारी और बेठिगांव निस्फ के ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ट्रक को सीधा करने गए क्रेन को भी ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। रात में नई बाजार चौकी इंचार्ज पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराकर ट्रक को किनारे खड़ा कराया गया। बुधवार की सुबह ट्रक नहीं दिखा तो ग्रामीण भड़क गए। सूचना पाकर एसडीएम सदर रमेश कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसडीएम से मिल का गेट बंद कराने की मांग की। उनके साथ पीडब्लूडी प्रांतीय खंड के जेई श्रवण कुमार पांडेय, सहायक विपणन अधिकारी संदीप भारती भी थे। इस मौके पर कन्हैया कुशवाहा, बबलू केशरी, उपेंद्र कुशवाहा, अनिल तिवारी, दीपक कुमार, बहादुर विश्वकर्मा, विनोद कुशवाहा, भगवान सिंह, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed