फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP Weather daytime temperature dropped by 3.6 degrees in two days leaving people shivering

UP Weather: सोनभद्र...दो दिन में 3.6 डिग्री लुढ़का दिन का पारा, लोग कांपे; दूसरी बार 16 डिग्री के करीब

Mon, 29 Dec 2025 10:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 29 Dec 2025 10:58 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र में शीतलहर और ठंड के कारण जनजीवन बेहाल है। जानवर भी आग की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। वहीं, बफीर्ली हवाओं से लोग ठिठुर जा रहे हैं।

विज्ञापन
UP Weather daytime temperature dropped by 3.6 degrees in two days leaving people shivering
भीषण ठंड के बीच आग तापते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Weather Today: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर सोनांचल में दिख रहा है। बर्फीली हवाएं चलने से दिन के तापमान में गिरावट आई है। बीते तीन दिन से दिन के पारा में गिरावट दर्ज हो रही है। इससे दिन में धूप निकलने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिल पा रही।

विज्ञापन


ठंड से बचने के लिए अधिकांश समय लोग अपने घरों में रह रहे हैं। दिन में जो व्यक्ति काम से निकल रहा है। वह खुद को सिर से पांव तक ढककर निकल रहा है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी ठंड से लोगों को राहत मिलने वाली नहीं है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम पारा सोमवार को 9.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 16.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके मुकाबले रविवार को न्यूनतम पारा 9.0 और अधिकतम पारा 18.8 डिग्री सेल्सियस था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठिठुरन से परेशानी

शनिवार को न्यूनतम पारा 7.0 और अधिकतम पारा 20.2 डिग्री सेल्सियस तथा शुक्रवार को न्यूनतम पारा 7.4 और अधिकतम पारा 20.5 डिग्री दर्ज हुआ था। बीते दो दिन से न्यूनतम पारा में बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है। वहीं दूसरी तरफ बर्फीली हवा चलने से दिन का पारा तीन दिन से लुढ़क रहा है। बीते 48 घंटे में न्यूनतम पारा जहां 2.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है तो वहीं अधिकतम पारा में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है।

इससे पहले 21 दिसंबर को इस सीजन का सबसे कम अधिकतम पारा 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। उस दिन न्यूनतम पारा 8.0 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार की सुबह 10 बजे तक भगवान भाष्कर के दर्शन नहीं हुए और गलन बढ़ने से लोग ठिठुरती हालत में देखे गए। 11 बजे के बाद धूप खिली। धूप निकलने के बाद भी लोगों को गलन से राहत नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed