फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP Nikay Chunav 2023 samajwadi party declare candidate for nagar palika in Sonbhadra

UP Nikay Chunav: सोनभद्र में सपा ने घोषित किए सात निकायों से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार, इन पर लगाया दांव

Wed, 19 Apr 2023 05:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 19 Apr 2023 05:41 PM IST
सार

नगर पालिका सोनभद्र सहित जिले की सात निकायों के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। टिकट मिलते ही उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी छा गई है। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 samajwadi party declare candidate for nagar palika in Sonbhadra
रमेश चंद्र पांडेय, फुलवंती कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी नगर निकाय चुनाव में टिकट को लेकर मची खींचतान के बीच बुधवार को समाजवादी पार्टी ने पत्ते खोल दिए। नगर पालिका सोनभद्र सहित जिले की सात निकायों के लिए पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। टिकट मिलते ही उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी छा गई है। वह जोर-शोर से नामांकन की तैयारियों में जुट गए हैं। सूची में शामिल कई नाम चौंकाने वाले भी हैं। 

विज्ञापन


सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका में शामिल हुए बढ़ौली ग्राम पंचायत के निवर्तमान प्रधान श्रीप्रकाश सोनकर की पत्नी उषा सोनकर को सपा ने नगर पालिका के लिए अध्यक्ष का उम्मीदवार घोषित किया है। गत 31 मार्च को ही ग्राम प्रधान का अधिकार खत्म हुआ था। इसके तुरंत बाद निकाय चुनाव में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित सीट पर पार्टी ने श्रीप्रकाश की पत्नी पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन


उधर, जिले की सबसे बड़ी निकाय बनी अनपरा नगर पंचायत से सपा ने प्रशांत सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी की युवा इकाई में सक्रिय रहे प्रशांत सिंह नवसृजित नगर पंचायत अनपरा की अनारक्षित सीट से ताल ठोकेंगे। अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए चांदनी को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मेरे साथ कुछ भी हुआ तो समर सिंह जिम्मेदार, आकांक्षा दुबे का रोते-बिलखते वीडियो आया सामने

इसी तरह अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित नवसृजित डाला बाजार नगर पंचायत से कु. फूलवंती सपा उम्मीदवार होंगी। चुर्क-घुर्मा नगर पंचायत से पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी की पत्नी शमा परवीन प्रत्याशी होंगी। यह सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है।

वहीं अनारक्षित घोरावल नगर पंचायत से रमेश चंद्र पांडेय और रेणुकूट से अमरेंद्र सिंह पटेल सपा के उम्मीदवार बनाए गए हैं। पार्टी ने पिपरी, दुद्धी और चोपन नगर पंचायत पर प्रत्याशी के नाम घोषित नहीं किया है। जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। अन्य सीटों पर भी शीघ्र नाम तय कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed