{"_id":"644512e991efdde1a1084b48","slug":"up-nikay-chunav-2023-congress-declared-names-from-five-seats-in-sonbhadra-bets-on-them-2023-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav 2023: सोनभद्र में कांग्रेस ने पांच सीटों से घोषित किए नाम, इन पर लगाया दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav 2023: सोनभद्र में कांग्रेस ने पांच सीटों से घोषित किए नाम, इन पर लगाया दांव
Sun, 23 Apr 2023 04:43 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 23 Apr 2023 04:43 PM IST
सार
निकाय चुनाव में दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने सोनभद्र जिले की पांच निकायों से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। नगर पालिका परिषद सोनभद्र, रेणुकूट, पिपरी, दुद्धी और डाला बाजार से अभी प्रत्याशी तय नहीं हैं।
विज्ञापन
ज्योति प्रकाश दुबे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी निकाय चुनाव में दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने सोनभद्र जिले की पांच निकायों से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी की अनुमति के बाद जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने पार्टी कार्यालय पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया। शेष पांच सीटों पर पार्टी ने पत्ते नहीं खोले हैं।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित चुर्क-घुर्मा नगर पंचायत से मुन्नी जायसवाल पार्टी की प्रत्याशी होंगी। वहीं अनुसूचित जाति महिला के आरक्षण वाले ओबरा नगर पंचायत से मनीषा कुमारी चुनाव लड़ेंगी। अनारक्षित घोरावल नगर पंचायत से जयप्रकाश, चोपन से पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश सचिव सेतराम और अनपरा से कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष ज्योति प्रकाश दुबे को मौका दिया गया है।
नगर पालिका परिषद सोनभद्र, रेणुकूट, पिपरी, दुद्धी और डाला बाजार से अभी प्रत्याशी तय नहीं हैं। टिकट की घोषणा के कुछ देर बाद ही चुर्क-घुर्मा की प्रत्याशी मुन्नी देवी ने पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ सदर तहसील पहुंचकर नामांकन पत्र भी जमा कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: डॉन श्रीप्रकाश शुक्ला का शागिर्द बमबाज कैसे बना अतीक का गुर्गा? 20 साल से पूर्वांचल से कनेक्शन

सोनभद्र जिले की 10 निकायों में होने वाले मतदान के लिए नामांकन 24 अप्रैल तक होना है। अब तक सपा ने छह और कांग्रेस ने पांच निकायों के प्रत्याशी घोषित किए हैं। भाजपा का टिकट अभी जारी नहीं हुआ है।