फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Players from Batt and Lohra emerged victorious in the children's sports competition.

Sonebhadra News: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बट और लोहरा के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

Fri, 16 Oct 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Players from Batt and Lohra emerged victorious in the children's sports competition.
न्याय पंचायत बट में शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दौड़, कबड्डी, खो-खो और लंबी कूद में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय वर्ग की 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में गौरही के दिवाकर और बालिका वर्ग में बट की बब्बी प्रथम रहीं। 100 मीटर दौड़ में बघोर के शुभम और लोहरा की अल्का ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ में लोहरा के शिवाजी और निखिल प्रथम रहे। कबड्डी के बालक वर्ग में झपरी और बालिका वर्ग में बट की टीम विजेता बनी। लंबी कूद में बालक वर्ग में बट के शिवा और बालिका वर्ग में लोहरा की शिवानी ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर विद्यालय वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में गागनार हरैया की बालक और बालिका दोनों टीमें प्रथम रहीं। दौड़ की 100 मीटर स्पर्धा में लोहरा के विकास और कोइलहिया की माधुरी विजेता बनीं। 200 मीटर में विकास और बट की बब्बी, 400 मीटर में लोहरा के अमन और बट की ज्योति ने पहला स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह उर्फ मिंटू सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संकुल शिक्षक सत्येंद्र कुमार वर्मा, संजय कुमार, विवेक विक्रम सिंह, विमला सिंह, अनुपमा, अरुण कुमार, नवीन, सरोज, ज्योत्सना, राजेश, प्रतिमा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed