{"_id":"6ad26ad0ff81d0ddac0e6ea7","slug":"barhauli-chowk-will-keep-an-eye-on-every-activity-in-the-town-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-154900-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: नगर की हर गतिविधि पर नजर रखेगा बढ़ौली चौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: नगर की हर गतिविधि पर नजर रखेगा बढ़ौली चौक
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित बढ़ौली (स्वर्ण जयंती) चौक पर शुक्रवार की देर शाम हाइटेक निगरानी व्यवस्था से जुड़े पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया। सदर विधायक भूपेश चौबे और एसपी अभिषेक वर्मा ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर इस केंद्र से पुलिस बूथ के जरिए पूरे रॉबर्ट्सगंज नगर की सुरक्षा व्यवस्था के निगरानी की शुरुआत की। पुलिस बूथ के भीतर ही कंट्रोल रूम की व्यवस्था है। यहां से नगर के प्रमुख चट्टी, चौराहों-रास्ते के साथ हाईवे पर भी नगर के दो किमी तक नजर रखी जाएगी। लगभग 102 कैमरों से जुड़े रहने वाले इस कंट्रोल रूम में एक साथ 64 कैमरों से निगरानी की व्यवस्था बनाई गई है।
बढ़ौली (स्वर्ण जयंती चौक) से चंद कदम की दूरी पर सदर कोतवाली स्थित है लेकिन नगर में लगे सीसी टीवी कैमरों से निगरानी पुलिस लाइन स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से ही संभव हो पा रही थी। नगर क्षेत्र की पुलिसिंग को और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए यह व्यवस्था बढ़ौली चौक स्थित पुलिस सहायता केंद्र पर ही लागू की जा रही है। यहां फरियादियोंं के साथ आमजन के बैठने के लिए चबूतरे के निर्माण के साथ जहां बारिश से बचाव के लिए टीन शेड लगवाया जा रहा है। लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया गया है।
-- -
नगर क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थानों की होगी सीधी निगरानी :
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस बूथ से बढ़ौली चौक के साथ आस-पास की एरिया में पुलिसिंग को प्रभावी बनाया जा सकेगा। वहींबढ़ौली चौक, धर्मशाला चौक, मेन चौक चंडी तिराहा, सिविल लाइन रोड, फ्लाईओवर एरिया, हाइडिल, पन्नूगंज रोड, महिला थाना, रेलवे क्रासिंग एरिया, उरमौरा से चुर्क तिराहा तक के स्थिति पर सीसी कैमरे के जरिए सीधी नजर रखी जा सकेगी। फिलहाल 63 कैमरों को बढ़ौली चौक स्थित पुलिस सहायता केंद्र से जोड़ दिया गया है। एक दो-दिन में पांच और कैमरे जोड़े दिए जाएंगे। कुल 102 कैमरों को यहां से जोड़ते हुए पूरे नगर परिक्षेत्र में व्यस्त इलाकों-संदिग्ध गतिविधियों पर एक साथ निगरानी की व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन
निजी कैमरों का भी कंट्रोल रूम से होगा सीधा जुड़ाव :
सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि नगर की सुरक्षा व्यवस्था को ज्यादा पुख्ता रूप दिया जा सके। इसके लिए निजी प्रतिष्ठानों के कैमरों को भी पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ने की पहल की जा रही है। इससे जहां प्रतिष्ठानों पर आने वाली भीड़, किसी व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति पर नजर रखी जा सकेगी। वहीं संबंधित प्रतिष्ठान संचालक को भी पुलिस से सुरक्षा निगरानी में मदद मिल सकेगी। इस मौके पर व्यवसायी हरीश अग्रवाल, विनय अग्रवाल, राजेंद्र जैन, भाजपा नेता धर्मवीर तिवारी, सीओ घोरावल राजेश राय सहित अन्य की मौजूदगी बनी रही।