फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP Election 2022 Ramraj gond declare Congress candidate from Obra sonebhadra rewarded for raising voice of tribals umbha kand

यूपी चुनाव 2022: सोनभद्र के ओबरा से रामराज होंगे कांग्रेस प्रत्याशी, आदिवासियों की आवाज को प्रमुखता से उठाने का मिला इनाम

Fri, 14 Jan 2022 01:19 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 Jan 2022 01:19 AM IST
सार

 वर्ष 2019 में उभ्भा में हुए नरसंहार के बाद रामराज गोंड चर्चा में आए थे। उभ्भा कांड को उनके माध्यम से कांग्रेस ने प्रमुखता से उठाया था। इस मेहनत का परिणाम उन्हें पहले जिलाध्यक्ष की कुर्सी और अब विधानसभा के टिकट के रूप में मिला है। 

विज्ञापन
UP Election 2022 Ramraj gond declare Congress candidate from Obra sonebhadra rewarded for raising voice of tribals umbha kand
रामराज गोंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सबसे पहले पत्ते खोलते हुए कांग्रेस ने सोनभद्र जिले की ओबरा सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट से पार्टी जिलाध्यक्ष रामराज गोंड को मैदान में उतारेगी। रामराज घोरावल तहसील के उभ्भा गांव के निवासी हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2019 में उभ्भा में हुए नरसंहार के बाद वह चर्चा में आए थे। उभ्भा कांड को उनके माध्यम से कांग्रेस ने प्रमुखता से उठाया था। इस मेहनत का परिणाम उन्हें पहले जिलाध्यक्ष की कुर्सी और अब विधानसभा के टिकट के रूप में मिला है। जिले की चार विधानसभा सीटों पर अंतिम चरण में सात मार्च को मतदान होना है। सभी दल उम्मीदवारों के चयन में जुटे हैं।
विज्ञापन


भाजपा और सपा के दावेदार चुनाव प्रचार में जुटे
बसपा की ओर से घोरावल और सदर सीट से प्रभारी घोषित किया गया है, लेकिन अधिकृत रूप से उम्मीदवारी तय नहीं हुई है। भाजपा और सपा से भी कई दावेदार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इस बीच कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए चुनाव अभियान को गति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: कांग्रेस ने गाजीपुर के सदर से लौटन राम और जखनिया से सुनील राम को घोषित किया प्रत्याशी

पार्टी की ओर से जारी 125 उम्मीदवारों की पहली सूची में ओबरा (एसटी) सीट से रामराज गोंड का नाम है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के चुनावी एजेंडे को लेकर वह जनता के बीच जाएंगे। कार्यकर्ताओं की टीम के साथ घर-घर जाकर पार्टी का संदेश पहुंचाते हुए जीत दर्ज करने के लिए जी-जान लगा देंगे। उन्होंने बताया कि अन्य सीटों पर उम्मीदवार शीघ्र घोषित होंगे।

इस बार एक सीट पर महिला उतारेगी कांग्रेस

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया है। 40 फीसदी सीटों पर महिलाओं को मौका देने के दावे किए जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जिले में भी एक सीट पर महिला उम्मीदवार उतारने की तैयारी है। इस सूची में दुद्धी और घोरावल विधानसभा क्षेत्र का नाम चर्चा में है। इसके लिए पार्टी योग्य उम्मीदवार की तलाश में जुटी है। शीघ्र ही इसकी घोषणा संभव है। भाजपा, सपा और बसपा में टिकट के लिए लाइन लगाने वालों में पुरुष चेहरे ही हावी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed