फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP Election 2022 Exit poll leaders of Opposition outraged over exit polls said BJP will collapse in Uttar pradesh vidhan sabha chunav

UP Exit Poll 2022: एग्जिट पोल पर विपक्षी दलों ने निकाली भड़ास- कहा यूपी में धराशाई होगी भाजपा

Tue, 08 Mar 2022 05:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 08 Mar 2022 05:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में सात चरणों का मतदान खत्म होने के बाद अब सबकी निगाहें 10 मार्च पर हैं। इसी दिन यूपी चुनाव के नतीजे आएंगे। सोमवार शाम आए एग्जिट पोल के नतीजे को विपक्षी दलों के नेताओं ने खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन
UP Election 2022 Exit poll leaders of Opposition outraged over exit polls  said BJP will collapse in Uttar pradesh vidhan sabha chunav
यूपी का एग्जिट पोल। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा की एकतरफा बढ़त बताई जा रही है। वहीं समाजवादी पार्टी दूसरे पायदान पर है, जबकि बसपा और कांग्रेस को पिछला प्रदर्शन दोहराने में भी विफल बताया जा रहा है।

विज्ञापन


एग्जिट पोल के इन नतीजों पर भाजपाई जहां अपनी जीत तय मानकर जश्न की तैयारी में जुटे हुए हैं तो वहीं विपक्ष इसे जनता को गुमराह करने का माध्यम बता रहा है। सपा, बसपा, कांग्रेस सभी ने एग्जिट पोल को कोरी कल्पना करार दिया। उनका दावा है कि 10 मार्च को मतगणना के बाद सारे एग्जिट पोल धराशाई हो जाएंगे। भाजपा को यूपी की सत्ता इस बार नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि  एग्जिट पोल सिर्फ जनता को गुमराह करने वाला है। हकीकत जनता जान रही है। सोनभद्र की चारों सीटों के साथ सपा तीन सौ प्लस का आंकड़ा पार करने जा रही है। बंगाल की तरह ही यूपी में एग्जिट पोल विफल होगा। मतगणना के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। सूबे में सपा की सरकार तय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

' सिर्फ कुछ लोगों की राय को जनमत नहीं माना जा सकता'

जिलाध्यक्ष बसपा कमलेश गोंड ने कहा कि  टीवी ने तो भाजपा को पहले ही बढ़त दिला दी थी। अब फिर से वही बात दोहरा रहे हैं, लेकिन सच्चाई इससे अलग है। वोट देने वाली जनता इस बार योगी सरकार के खिलाफ थी। जनता के बीच जनसंपर्क के दौरान हम लोगों ने खुद महसूस किया है। 10 मार्च को एग्जिट पोल फेल हो जाएगा। 

जिलाध्यक्ष कांग्रेस हाजी फरीद अहमद ने कहा एग्जिट पोल चंद लोगों की राय पर आधारित है। सिर्फ कुछ लोगों की राय को जनमत नहीं माना जा सकता। इस बार नतीजे चौंकाने वाले आएंगे। यूपी की सत्ता से भाजपा की विदाई जनता ने पक्की कर दी है। अब 10 मार्च को इसकी औपचारिक घोषणा का इंतजार है। 

भाजपा की चौतरफा बढ़त देख विपक्ष हताश
जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत चौबे ने कहा कि भाजपा की चौतरफा बढ़त देख विपक्ष हताश हो चुका है। खिसियानी बिल्ली की तरह वह कभी ईवीएम हैक करने का आरोप लगाता है तो कभी जनता की राय को गलत बताता है। उनकी सारी गलतफहमी मतगणना के बाद दूर हो जाएगी। इस बार का जनादेश 2017 से भी बड़ा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed