फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP defeated Bihar women's team by seven wickets

यूपी ने बिहार महिला टीम को सात विकेट से हराया

Fri, 12 Feb 2021 08:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
UP defeated Bihar women's team by seven wickets
शाहगंज। जंग बहादुर सिंह इंटर कालेज के मैदान में चल रहे स्व. गौरी शंकर सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को सद्भावना मैच दो महिला टीम के बीच खेला गया। यूपी और बिहार की महिला टीम के बीच हुए मैच में बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 20 ओवर नौ विकेट खोकर 74 रन बनाए। जवाब में उतरी उत्तर प्रदेश की टीम ने 11 ओवर में ही 75 रन बना कर जीत दर्ज की। प्लेयर आफ द मैच शिप्रा रहीं जिन्होंने शानदार 33 गेंदों पर 49 रन बनाए। इसमें उन्होंने छह चौके एक छक्का भी लगाया। यह मैच उत्तर प्रदेश ने सात विकेट से जीता। प्रतियोगिता में अंपायर अमित सिंह, नारायण सोनी, कमेंटेटर अमृत गुप्ता, स्कोरर सुनील चौबे रहे। इस मौके पर देवेंद्र पांडेय, सुरेश सिंह, आलोक पटवा, रजत केशरी, श्रीप्रकाश सिंह, नारायण सोनी, कन्हैया सिंह पटेल, सुनील चोबे, रोहित पटेल, रवि केशरी, सचिन पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed