{"_id":"62ae1b243023205e2149c9e3","slug":"up-board-mamta-in-high-school-happiness-topper-in-intermediate-sonbhadra-news-vns659599780","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : हाईस्कूल में ममता, इंटर में खुशी टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : हाईस्कूल में ममता, इंटर में खुशी टॉपर
चन्द्र गुप्त मौर्य इंटर मधुपुर की टॉपर छात्रा ममता कुमारी को मिठाई खिलाते शिक्षक व परिजन।
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
यूपी बोर्ड की परीक्षा में बेटियों ने फिर बाजी मारी है। हाईस्कूल में चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर की ममता कुमारी 92.50 प्रतिशत (555) अंकों के साथ जिले में अव्वल रहीं तो इंटर में अनपरा के डॉ. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा खुशी केशरी ने 90.80 प्रतिशत (454) अंकों के साथ टॉपर बनीं। परिणाम की घोषणा के साथ ही मेधावी खुशी से झूम उठे। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। परिवार के बड़े-बुजुर्गों और शिक्षकों ने भी उन्हें खूब आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के नतीजे जानने के लिए परीक्षार्थियों में शुक्रवार से ही बेचैनी बढ़ गई थी। समय बीतने के साथ उनकी बेकरारी बढ़ती जा रही थी। अपराह्न दो बजे के बाद बोर्ड ने पहले हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित किया। सर्वर में तकनीकी दिक्कतों के कारण नतीजे जानने के लिए जिले के विद्यार्थियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। धीरे-धीरे परिणाम सामने आता गया तो उनके चेहरे के भाव भी बदलने लगे। अपने प्रदर्शन को लेकर चिंतित परीक्षार्थी अच्छे परिणाम को देखकर खुशी से झूम उठे। माता-पिता और परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लेने के बाद कुछ स्कूल की ओर बढ़े तो कुछ मंदिरों में मत्था टेककर ईश्वर का आशीष लिया। हाईस्कूल में पहला स्थान ममता कुमारी को मिला तो 552 अंक पाकर सोनांचल इंटर कॉलेज के गौरव यादव, शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज बड़ागांव की शिवांगी और कुबेर साहू कृषक हाईस्कूल नौडिहा चतरा के बलराम संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। वहीं इंटर मीडिएट में अनपरा की खुशी केशरी को जिले की श्रेष्ठता सूची में पहला स्थान मिला। वहीं रायवंशी देवी इंटर कॉलेज कोन के गौरव कुमार 451 अंकों के साथ दूसरे और राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज की रागिनी उपाध्याय 446 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। डीआईओएस रविशंकर ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
डॉ.अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर अनपरा में खुशी अपने माता पिता और गुरुजन के साथ।- फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।