{"_id":"600478248ebc3e33f52b5350","slug":"up-board-examination-will-be-done-in-third-eye-sonbhadra-news-vns569700060","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: तीसरी आंख की नजर में होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: तीसरी आंख की नजर में होगी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने माध्यमिक शिक्षा परिषद को स्कूलों की सूची केंद्र बनाने के लिए भेज दी है। यूपी बोर्ड की तरफ से जिन स्कूलों को केंद्र बनाया जाएगा, उसको परीक्षा शुरू होने से पूर्व सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया जायेगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से भले ही अभी परीक्षा की तिथि मुकर्रर नहीं की गई है लेकिन शिक्षा विभाग तैयारी तेज कर दी है। बोर्ड की परीक्षाओं में पिछली बार की तुलना में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या कम हो गई है। इस बार हाईस्कूल में 26542 और इंटर में 17766 परीक्षार्थी नामांकित किए गए हैं। जबकि पिछली बार यह संख्या ज्यादा थी। वर्ष 2021 होने वाले परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 26542 परीक्षार्थी नामांकित किए गए हैं, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 28318 थी। इसी तरह इस वर्ष इंटर के परीक्षार्थियों की संख्या 17766 है। जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 17696 थी। अभी फिलहाल परीक्षा केंद्रों का निर्धारण नहीं हुआ है। हालांकि डीआईओएस ने केंद्रों को बनाने के लिए स्कूलों से ऑनलाइन आधारभूत सुविधाएं मंगाकर उनका सत्यापन कराने के बाद निदेशालय को भेज दी है। बता दें कि जिले में पिछले वर्ष यूपी बोर्ड के 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे लेकिन इस बार कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन, सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करना है। इसलिए परीक्षा केंद्रों की संख्या में इजाफा भी होने की उम्मीद है। वहीं शासन स्तर से शिक्षा विभाग को नकलविहिन परीक्षा कराने के निर्देश जारी किए गए है। इसके मद्देनजर जिन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा, वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। परीक्षा शुरू होने से पहले स्कूलों के जिन कमरों में परीक्षार्थी बैठ कर परीक्षा देंगे, प्रवेश द्वार समेत अन्य जगहों पर कैमरे लगा दिए जाएंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाना है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर में परीक्षाएं होंगी। आरएस द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र।