फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP board: 45198 candidates will appear for the exam at 78 centers

यूपी बोर्ड: 78 केंद्रों पर 45198 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Wed, 07 Apr 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
UP board: 45198 candidates will appear for the exam at 78 centers
सोनभद्र। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा आठ मई से 28 मई तक करायी जाएगी। इसके लिए समयसारिणी भी घोषित कर दी गई। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने परीक्षा की तैयारी तेज कर दिया है। वैसे इस बार 30 फीसदी कोर्स कम कर दिया गया है। उसी के अनुसार परीक्षा होनी है।बुधवार को जारी परीक्षा समय के अनुसार हाईस्कूल की परीक्षा आठ से 25 मई तक जबकि इंटरमीडिएट की आठ से 28 मई तक होगी। परीक्षा के दौरान केेविड-19 से बचाव के नियमों का पालन किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि यहां हाईस्कूल की परीक्षा में 13629 बालक और 13304 बालिकाएं परीक्षा देंगी। यानी दोनों मिलाकर 26933 परीक्षार्थी शामिल होने हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट में 8902 बालक और 9363 बालिकाएं परीक्षा में शामिल होंगी। इस तरह से कुल 45 हजार 198 परीक्षार्थी शामिल होने हैं। इसके लिए इस बार 78 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कहीं भी नकल न होने पाए इसलिए सीसीटीवी कैमरा और वायस रिकार्ड आदि लगाया गया है। कंट्रोल रूम से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed