{"_id":"67d1d3573670e6c9cb08dd94","slug":"up-board-3096-students-skipped-the-exam-of-which-64-were-boys-and-36-were-girls-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-125521-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 3096 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, इनमें 64 फीसदी छात्र और 36 फीसदी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 3096 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, इनमें 64 फीसदी छात्र और 36 फीसदी छात्राएं
विज्ञापन
जिले में 24 फरवरी से शुरू यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार को संपन्न हो गईं। अंतिम दिन हाईस्कूल की भाषा व कौशल विकास की परीक्षा और इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा हुई। इस बार 3096 से अधिक परीक्षार्थियों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा छोड़ दी।
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में 64 फीसदी छात्र और 36 फीसदी छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी है। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद सोनभद्र में 77 केंद्र बनाए गए थे। केंद्रों को चार जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया था। हाईस्कूल में कुल 25579 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 23458 ने ही परीक्षा दी।
इस तरह से 2121 छात्र-छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर इंटरमीडिएट की परीक्षा में पंजीकृत 19720 में से 18745 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। 975 ने परीक्षा छोड़ दी। इससे इतर काफी संख्या में ऐसे परीक्षार्थी भी रहे, जिन्होंने एक या फिर दो विषय में किसी न किसी कारण से परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
हाईस्कूल में पंजीकृत रेगुलर बालक 12703, प्राइवेट बालक 33, रेगुलर बालिका 12825 और प्राइवेट 18 सहित कुल 25579 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 23458 ने परीक्षा दी। जबकि 1335 बालक और 786 बालिकाओं समेत 2121 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
इसी तरह इंटरमीडिएट के लिए पंजीकृत रेगुलर बालक 9382, प्राइवेट बालक 47, रेगुलर बालिका 10257 और प्राइवेट 34 सहित कुल 19720 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 18745 ने परीक्षा दी। जबकि 647 बालक और 328 बालिकाओं सहित 975 अनुपस्थित रहे।