सोनभद्र। जिले के विभिन्न बूथों पर रविवार को पीएम मोदी के मन की बात का प्रसारण हुआ। कार्यकर्ताओं ने पीएम की बातों को सुना और उसे आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में बूथ संख्या 17 पर कार्यकर्ताओं ने पीएम के संदेश को सुना। प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सशक्तीकरण, नशामुक्त युवा, पोषण और त्योहारों पर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के संकल्प को मजबूती दे सकते हैं। त्योहारों के दौरान लोगों से आसपास के युवाओं पर ध्यान देने और गलत आदतों से दूर रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए स्थानीय उत्पादों को अपनाने की बात कही। इस दौरान मिठाई लाल सोनी, सभासद विनोद सोनी, कृपाशंकर, विकास सिंह चंदेल, अजीत पटेल, संदेश पटेल, अश्वनी, अनूप पांडेय, राहुल, गुनगुन, संतोष, बबलू, श्यामलाल, रिशु, पुरुषोत्तम सेठ, राजन सोनी, सुरेश यादव, संजू पांडेय, विष्णु चौबे, छोटू सोनी आदि मौजूद रहे।