फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   High school student who went missing while on her way to school found; accused arrested.

Sonebhadra News: स्कूल जाते समय लापता हुई हाईस्कूल की छात्रा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
High school student who went missing while on her way to school found; accused arrested.
करमा। घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा को करमा थानाक्षेत्र के केकराही के पास से लापता होने के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पीड़िता की भी सकुशल बरामदगी की गई। पूछताछ के बाद आरोपी का बीएनएस की धाराओं के तहत चालान किया गया। गत शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले पिता ने करमा थाने पहुंचकर तहरीर देकर बताया था कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री हाईस्कूल की छात्रा है। 22 सितंबर की सुबह स्कूल के लिए निकली थी। उसके बाद से घर नहीं लौटी। पता करने पर मालूम हुआ कि केकराही रेलवे क्रॉसिंग के पास छत्तीसगढ़ के नंबर वाले वाहन पर उसे जबरिया बिठाकर शादी का झांसा देते हुए ले जाया गया है। मामले में नारायण मिश्र सहित दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। करमा थाना प्रभारी कमलेश पाल ने बताया कि रविवार की दोपहर सूचना मिली कि नारायण भरुहा माइनर के पास मौजूद है और कहीं जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा है। ढाई बजे के करीब वहां पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed