फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP Assembly Election 2022: Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel said - Bulldozers run at the opposition's house in Yogi Raj, shot at the tribals

UP Chunav 2022: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बोले- योगी राज में विपक्षियों के घर पर चला बुलडोजर, आदिवासियों पर गोली

Sat, 05 Mar 2022 07:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Mar 2022 07:59 PM IST
सार

 छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश सिंह बघेल ने कहा कि भाजपा ने योगी को अयोध्या से गोरखपुर भेज दिया है, अब मठ में बैठाने की जिम्मेदारी आपकी है। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022: Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel said - Bulldozers run at the opposition's house in Yogi Raj, shot at the tribals
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को भाजपा पर जोरदार हमला बोला। सीएम योगी आदित्यनाथ को बुलडोजरनाथ कहते हुए कहा कि उन्हें विकास से कोई मतलब नहीं है। वह ऐसे योगी हैं, जो लोगों को प्रताड़ित करते हैं। डर और दहशत फैलाते हैं।

विज्ञापन


जिनके राज में विपक्षियों के घरों पर बुलडोजर चलता है तो आदिवासियों पर गोलियां और किसानों की छाती पर गाड़ी दौड़ाई जाती है। घोरावल के भारतीय इंटर कॉलेज, राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान और म्योरपुर के क्रिकेट मैदान में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सभा के दौरान बघेल के निशाने पर केंद्र और प्रदेश की सरकारें रही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज जनता जिन समस्याओं से परेशान है, वे भाजपा की देन हैं। नोटबंदी, जीएसटी ने महंगाई बढ़ाई और लॉक डाउन ने रोजगार छीन लिया। इस सरकार ने संकट के समय न लोगों को दवाई उपलब्ध कराई और न ही बेड और ऑक्सीजन। सरकार की गलत नीतियों से छुट्टा पशु सड़कों पर आ गए और किसान फसल बचाने में परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार जनता की समस्याएं हल करने के लिए होती है न कि लाठी, गोली और बुलडोजर चलवाने के लिए। अब जाति-धर्म के नाम पर मतदान बंद करें। जनता के हित के मुद्दों और विकास के लिए वोट करें। यूपी में विकास सिर्फ कांग्रेस ही दे सकती है।

छत्तीसगढ़ मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में धान का मूल्य 2500 रुपये मिल सकता है, दो रुपये पर गोबर खरीदा जा सकता है तो यूपी में क्यों नहीं। जाति-धर्म की राजनीति करने वाले मोदी-योगी और अखिलेश यह सब नहीं करने वाले। चुनाव बीतते ही पेट्रोल डेढ़ सौ के पार होगा।

पीएम मोदी का गुजरात मॉडल वही है, जिसमें सब कुछ बेचा जा रहा है। जो लोग हमसे सत्तर साल का हिसाब मांगते हैं, वह पहले सिर्फ गंगा में तैरती लाशों का हिसाब दे दें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने योगी को अयोध्या से गोरखपुर भेज दिया है, अब मठ में बैठाने की जिम्मेदारी आपकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed