Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
Union Minister of State inspected the college under construction, instructed to complete the construction on tim
{"_id":"6256d065602d145a39077177","slug":"union-minister-of-state-inspected-the-college-under-construction-instructed-to-complete-the-construction-on-tim-sonbhadra-news-vns6480754154","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने किया निर्माणाधीन कॉलेज का निरीक्षण, समय से निर्माण पूरा कराने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने किया निर्माणाधीन कॉलेज का निरीक्षण, समय से निर्माण पूरा कराने के दिए निर्देश
रौप में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कालेज का निरीक्षण करती केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति?
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बुधवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। प्रोजेक्ट मैनेजर से निर्माण कार्य की प्रगति जानी। काम को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत पटवध ग्राम समूह पेयजल योजना के कार्यों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
चुर्क के समीप रौंप गांव में 222.90 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण चल रहा है। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि प्रथम किश्त के रूप में करीब 45 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इससे कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक, हॉस्टल, टाइप-2, टाइप-3, टाइप-4 और टाइप-5 आवास, प्रधानाचार्य आवास, मल्टीलेवल पार्किंग आदि भवनों का कार्य चल रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कार्य को गुुणवत्तापूर्ण ढंग से कराते हुए समयबद्ध ढंग से पूूर्ण कराने का निर्देश दिया। कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं से पिछड़े जिलों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। यह सरकार की प्राथमिकता में है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पटवध में ग्राम समूह पेयजल परियोजना के तहत हुए कार्यों का अवलोकन किया और संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान सांसद पकौड़ी लाल कोल, विधायक भूपेश चौबे, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, एसडीएम सदर राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।