फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Unhappy over not getting a job, a competitive student committed suicide by hanging himself.

Sonebhadra News: नौकरी न मिलने से दुखी प्रतियोगी छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 31 Dec 2024 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Unhappy over not getting a job, a competitive student committed suicide by hanging himself.
अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में एक कर्मचारी के पुत्र ने सोमवार को फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों के मुताबिक वह कई वर्षों से नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहा था। सफलता न मिलने से वह आहत था।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। दीपक यादव (26) अपने माता-पिता के साथ अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित हाथी पार्क के सामने द्वितीय-713 में रहता था। सोमवार की दोपहर पिता चौधरी सिंह यादव ड्यूटी पर चले गए। शाम को मां काॅलोनी में टहलने गई थी।
विज्ञापन

इस बीच दीपक ने साड़ी के फंदे से पंखे के सहारे लटककर जान दे दी। जब मां लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने पर भी उत्तर न मिलने पर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने किसी तरह दरवाजा खोला और युवक को फंदे से उतारकर परियोजना अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक के पिता अनपरा तापीय परियोजना के सीजीएम कार्यालय में सीए बाबू के पद पर कार्यरत हैं। परिवार मूल रूप से गाजीपुर का रहने वाला है। दीपक परिवार का बड़ा बेटा था।
प्रयागराज से बीटेक की पढ़ाई के बाद पिछले तीन वर्ष से नौकरी की तैयारी कर रहा था। सफलता न मिलने से वह तनाव में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed