फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Unhappy consumers caused road jam in bank

बैंक में दुव्यवस्था से क्षुब्ध उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम

Thu, 06 Aug 2020 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Unhappy consumers caused road jam in bank
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी बाजार स्थित इंडियन बैंक की शाखा में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से नाराज उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर मौके पर गुर्मा चौकी पुलिस पहुंची तो जाम करने वाले वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

आरोप है कि मारकुंडी स्थित इंडियन बैंक शाखा में मनमानी कार्य हो रहा है। धूप में लंबी कतार लगाकर अपनी बारी का इंतजार करने वाले उपभोक्ताओं को अक्सर किसी न किसी समस्या को बताकर बैंक कर्मी लौटा देते हैं। केवाईसी और आधार लिंक फार्म को लेकर आए दिन हो रही गड़बड़ी के चलते उपभोक्ता अपने की खाते से लेनदेन नहीं कर पा रहे हैं। इससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे क्षुब्ध लोगों ने बृहस्पतिवार को मारकुुंडी में बैंक के सामने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे दोनों तरह वाहनों की कतार लग गई। आवागमन अवरुद्घ हो गया। इसी बीच मामले की जानकारी मिलने पर गुर्मा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव मौके पर पहुंचे तो जाम करने वाले वहां से फरार हो गए। उपभोक्ताओं का आरोप था कि बार-बार केवाईसी व आधार लिंक का फार्म जमा करने के बाद उनके बंद खातों को संचालन नही किया जा रहा है। कुछ उपभोक्ताओं का कहना था कि आए दिन बैंक का लिंक फेल होने का बहाना बताकर लंबी दूरी से आए उपभोक्ताओं को वापस कर दिया जाता है। उधर बैंक मैनेजर तपेश कुमार गुप्ता का कहना है कि आए दिन यहां लिंक फेल होता रहता है। इससे परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed