फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uncontrolled truck overturns on the road, iron sheet shattered

अनियंत्रित ट्रक सड़क पर पलटा, लोहे की चादर बिखरी

Mon, 05 Apr 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck overturns on the road, iron sheet shattered
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे झारखंड की तरफ से हाथीनाला की तरफ जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पर लोहे से चादर लदी थी जो सड़क पर बिखर गई। हादसे के बाद दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। घटना से जहां चालक को हल्की चोट आई, वहीं राहगीर बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम रमेश कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के दो घंटे मशक्कत के बाद जेसीबी के सहारे सड़क पर बिखरे चादर को मुख्य मार्ग से हटवाया और ट्रक को भी मुख्य मार्ग से हटवाकर किनारे करवाया। तब जाकर करीब दो घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। ट्रक चालक प्रेमशंकर पुत्र स्व. हीरालाल निवासी कानपुर ने बताया कि वह जमशेदपुर झारखंड से लोहे की चादर लादकर दिल्ली जा रहा था कि ट्रक यहां अनियंत्रित हो पलट गया। उसने बताया कि वह अपने साइड से जा रहा था कि एक डंपर चालक के पास मांगने पर गाड़ी साइड किया और ट्रक के बायीं तरफ का चक्का सड़क छोड़ पटरी पर उतर गया। जैसे ही पटरी से वाहन को सड़क पर लेने लगा कि एक बोलेरों पास लेते हुए बगल से निकलने लगी जिससे ट्रक को पुन: पटरी पर लिया और सड़क से पटरी डाउन होने के दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

बताया कि ट्रक पर 40 टन लोहे की चादर लोड थी। उधर, अपना दल युवा मोर्चा के विधान सभा अध्यक्ष बृजेश कुमार ने आरोप लगाया कि एनएच 39 विंढमगंज से हाथीनाला तक की सड़क का जीर्णोद्धार कराने वाली कंपनी ने सड़क तो बना दिया है लेकिन इस 40 किमी की सड़क की पटरी कई स्थानों पर एक से ड़ेढ फिट डाउन है। इन स्थानों पर कार्यदायी संस्था ने मिट्टी डालकर छोड़ दिया जिससे इस सड़क पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed