फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uncontrolled truck crushed him to death young man was returning home after partying with friends

Sonbhadra : बेकाबू ट्रक ने कुचला, मौत, दोस्तों के साथ पार्टी कर घर लौट रहा था युवक, घर में मातम

Sat, 04 Jan 2025 05:52 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 04 Jan 2025 05:52 PM IST
सार

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला चौक में बेकाबू ट्रक ने युवक को कुचल दिया। घटना में युवक की मौत हो गई। इस सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक तीन दिन पहले ही मुंबई से लौटा था और दोस्तों के साथ पार्टी करके लौट रहा था।
 

विज्ञापन
Uncontrolled truck crushed him to death young man was returning home after partying with friends
सड़क दुर्घटना में मृत युवक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सोनभद्र स्थित रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला चौराहे के पास शुक्रवार की रात बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक दोस्तों के घर से पार्टी कर पैदल ही घर जा रहा था। घटना के बाद वाहन लेकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने जेब से मिले कागजात के आधार पर युवक की पहचान कर घरवालों को सूचना दी।

विज्ञापन


नगर के नई बस्ती वार्ड निवासी एकलाख अहमद का पुत्र मुहम्मद अली उर्फ विक्की (30) मुंबई में रखकर प्राइवेट नौकरी करता था। बीते एक जनवरी को वह घर आया था। शुक्रवार की शाम वह दोस्तों के साथ पार्टी करने की बात कह घर से निकला था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसके नंबर पर फोन मिलाया, मगर कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


दोस्तों से संपर्क करने पर काफी पहले ही घर के लिए निकलने की जानकारी मिली। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे, इस बीच पुलिस ने उन्हें विक्की का शव धर्मशाला चौक पर मिलने की सूचना दी। वाहन की चपेट में आने से उसे गंभीर चोट आई थी। आसपास के लोगों के मुताबिक युवक बेकाबू ट्रक की चपेट में आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। विक्की को दो बहनें हैं, जिसमें एक की शादी हो चुकी है। पिता एकलाख अहमद दिव्यांग हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी विक्की के ही कंधे पर थी। रॉबर्ट्सगंज कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया है।

चौराहे के आसपास भवनों पर लगे सीसी टीवी कैमरों की जांच कर वाहन की पहचान कराई जाएगी। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed