फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uncontrolled tractor-trolley overturns, one dead

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलटा, एक की मौत

Thu, 15 Apr 2021 05:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor-trolley overturns, one dead
चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के बरगवा गांव के समीप बुधवार की रात बेकाबू होकर एक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्राली के नीचे दबे शव को बाहर निकाला। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल ले गई। यहां पर दूसरे दिन बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बरगवां गांव के पास रात करीब आठ बजे अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्राली सड़क के किनारे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार उदयभान पुत्र मघई निवासी सेमिया ट्राली के नीचे दब गया। उसकी चीख पुकार सुन कर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर ट्राली को किसी तरह उठाकर दबे व्यक्ति को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इस संबंध में जुगैल थाने के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मृतक के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा कायम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed