फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uncontrolled bike collides with tree, youth dies

Sonebhadra News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Sun, 01 Oct 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collides with tree, youth dies
बभनी। बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर थाना क्षेत्र के आसनडीह पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की देर शाम अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हेलमेट नहीं पहनने के कारण उसे सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मझौली झारोकला निवासी अनुज कुमार (21) शुक्रवार की देर शाम अपने घर से छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर जा रहा था। आसनडीह में पेट्रोल पंप के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान हुई। सूचना घरवालों को दी गई। कुछ ही देर में माता-पिता व अन्य परिवारीजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सड़क के गड्ढों में लड़खड़ाई बाइक, गिरने से दंपती घायल

विंढमगंज। रांची-रीवा मार्ग पर थाना क्षेत्र के हरनाकछार ग्राम पंचायत स्थित पुरानी पेट्रोल टंकी के पास सड़क के गड्ढों के कारण बाइक सवार दंपती गिर गए। उन्हें गंभीर चोट आई। दोनों को विंढमगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरतीडोलवा ग्राम पंचायत निवासी मुन्नीलाल विश्वकर्मा अपनी पत्नी विनीता का इलाज कराने के लिए बाइक से दुद्धी जा रहे थे। हरनाकछार ग्राम में पुराने पेट्रोल पंप के पास सड़क के गड्ढों में बाइक लड़खड़ा गई। इससे पति-पत्नी सड़क पर गिर गए। हादसे में विनीता का पैर फ्रैक्चर हो गया। मुन्नीलाल को भी चोट आई। रास्ते से गुजर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी उर्फ बल्लू ने दोनों को अपनी कार से उठाकर पीएचसी विंढमगंज पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रेफर कर दिया गया। सड़क की बदहाली पर मोनू जायसवाल ने कहा कि सड़क पर गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है। इसकी मरम्मत हनुमान कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है, लेकिन कंपनी के लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे। इस बाबत जेई शैलेश यादव ने सेल फोन पर बताया कि कंपनी को कई बार गड्ढाें को भरने के लिए हिदायत दिया है। फिर से निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed