फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uncontrolled auto turn, death of young man

अनियंत्रित होकर पलटी आटो, युवक की मौत्

Thu, 11 Feb 2021 08:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled auto turn, death of young man
चोपन। थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव के समीप सुबह करीब 11 बजे सवारियों से भरी एक आटो पलट गई। अगोरी की तरफ से आटो सवारी लेकर चोपन जा रही थी। हादसे में आटो सवार जुगैल थाना क्षेत्र के चतरवार गांव निवासी अखिलेश पांडेय (21), विकास पाण्डेय (25) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य सवारियों को मामूली चोटें आईं। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लोग घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इस बीच अखिलेश की मौत हो गई। सीएचसी से स्वास्थ्य कर्मियों ने घायल विकास का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल ले गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरा हादसा चोपन के प्रीतनगर में राजमार्ग पर दोपहर करीब एक बजे हुआ। एक बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में वाराणसी के रामनगर निवासी बाइक सवार पीयूष मिश्रा (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां उपचार करने के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चोपन थानाध्यक्ष नवीन तिवारी ने कहा कि मृतक और घायलों के घरवाले जो तहरीर देंगे। उसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed