{"_id":"632ca583f2ee0b71ec3beb37","slug":"uncontrollable-truck-tramples-cyclist-workers-one-dead-sonbhadra-news-vns675612023","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार श्रमिकों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार श्रमिकों को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन
करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव के समीप बृहस्पतिवार की देर शाम बेेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार तीन श्रमिकों को रौंद दिया। हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो श्रमिकों को जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतक और घायलों की शिनाख्त की।
करमा थाने में तैनात दरोगा रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि शाम करीब सात बजे तीन श्रमिक अलग-अलग साइकिल से घर जा रहे थे। खैराही गांव के पास तेज गति से आ रही ट्रक ने साइकिल सवार श्रमिकों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। ट्रक की चपेट में आने से तीनों श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया।
यहां डॉक्टरों ने एक श्रमिक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान करकी निवासी विजय (40) के रूप में हुई। वहीं घायल श्रमिक बसदेवा घायल शिवललित (35) और पांपी निवासी राजेंद्र (34) के सिर, पैर में गंभीर चोट आने के कारण प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक तीनों श्रमिक करमा क्षेत्र के भदोही गांव से काम कर घर लौट रहे थे।