फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uncle Molested teenager for three months in sonbhadra

Sonbhadra News: तीन माह तक किशोरी से दुष्कर्म करता रहा रिश्ते का फूफा, तबीयत बिगड़ने पर घरवालों को हुई जानकारी

Tue, 10 Jun 2025 11:36 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 10 Jun 2025 11:36 AM IST
सार

Sonbhadra News: म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से तीन माह तक रिश्ते में लगने वाले उसके फूफा ने दुष्कर्म किया। किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो घरवालों को जानकारी हुई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
Uncle Molested teenager for three months in sonbhadra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी रिश्ते में पीड़िता का फूफा लगता है। घटना के वक्त घर में अकेली किशोरी को मिठाई दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


डरा-धमका कर वह लगातार तीन महीने तक किशोरी का यौन शोषण करता रहा। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हई। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


कक्षा 7 में पढ़ने वाली पीड़िता का परिवार खेती कर भरण-पोषण करता है। उसकी मां की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। बताते हैं कि गत 25 मार्च को उसके पिता सब्जी बेचने के लिए म्योरपुर बाजार गए थे। किशोरी अपने घर पर ही मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि शाम सात बजे रिश्ते में चचेरा फूफा लगने वाला व्यक्ति उसके घर पहुंचा। मिठाई देने के बहाने उसे अपने घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शिकायत पर पिता की हत्या करने की धमकी देकर उसे डराते हुए लगातार दुष्कर्म करता रहा।

इस बीच पीड़िता की तबीयत भी खराब रहने लगी। परिजन गांव के ही एक क्लीनिक पर उसका उपचार करा रहे थे। कुछ दिनों पूर्व भी आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे पेट में तेज दर्द व रक्तस्राव शुरू हुआ तो परिजन घबराए।

परिजनों ने उसकी मौसी को घर बुलाया। काफी प्रयास के बाद पीड़िता ने उन्हें घटना की जानकारी दी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर पीड़िता की हालत गंभीर होने पर उसे म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें; UP: मां की ममता हुई शर्मसार, छह साल की बेटी का गला घोंटकर मार डाला, बेटा अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग

यहां उसका उपचार किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक हेमत कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। सोमवार को जिला अस्पताल पहुंच पीड़िता का बयान भी दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है।

बाजार से लौट रही महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज

म्योरपुर थाना क्षेत्र के ही एक अन्य गांव में निराश्रित महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत 16 अप्रैल को वह बाजार से लौट रही थी। रास्ते में पेघा बहस के जंगल में उसे गांव के ही एक व्यक्ति ने पकड़ लिया। जबरन झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी त्रिलोकी के विरुद्ध केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed