फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mother killed her daughter and injured her son in azamgarh

UP: मां की ममता हुई शर्मसार, छह साल की बेटी का गला घोंटकर मार डाला, बेटा अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग

Tue, 10 Jun 2025 09:50 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 10 Jun 2025 09:50 AM IST
सार

Azamgarh Latest News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की घटना है। बेरहम मां ने अपनी ही बेटी को मौत की नींद सुला दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो बेटे का भी गला घोंटकर मारने की कोशिश की। 

विज्ञापन
Mother killed her daughter and injured her son in azamgarh
Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी छह वर्षीय बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी और अपने तीन वर्षीय बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बेटा आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

विज्ञापन


ये है मामला
गौरा गांव निवासी सुनील यादव, जो लखनऊ में रहकर वाहन चलाकर अपना और परिवार का जीवन यापन करता है। अपने भाई मनीष यादव की शादी में शामिल होने के लिए 20 दिन पहले घर आया था। सोमवार देर शाम उसकी पत्नी ने अपने दोनों बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


पहले खुदकुशी का किया प्रयास फिर बच्चों पर किया वार 
सुनील ने पत्नी को ऐसा करने से मना किया, जिससे वह और उग्र हो गई। गुस्से में उसने फंदे से लटककर खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। लेकिन उसके सिर पर खून सवार था। देर रात उसने अपनी छह वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने तीन वर्षीय बेटे का भी गला घोंट दिया, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sonam Raghuvanshi: मेघालय में खुलेगा राज, कैसे 1200 किमी का सफर कर गाजीपुर तक पहुंची सोनम

पति ने पत्नी के खिलाफ पुलिस से की शिकायत
घटना की सूचना मिलते ही मेंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मृत बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सुनील यादव ने अपनी पत्नी के खिलाफ मेंहनगर थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed