फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   unbalenced car fallen, 2 injured

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो गंभीर

Mon, 15 Mar 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
unbalenced car fallen, 2 injured
शक्तिनगर। मोरवा थाना क्षेत्र के सिगरौली अनपरा मार्ग पर रविवार रात 11 बजे चटका मुक्तिधाम पुल से करीब सौ फुुुट नीचे खाई में कार गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहां से भी उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। वहीं, दूसरे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राहुल अग्रवाल निवासी मोरवा बाजार एवं जोरावर सिंह निवासी गुरुद्वारा रोड सिंगरौली कार में सवार होकर किसी कार्य से सिंगरौली से अनपरा जा रहे थे। कार राहुल चला रहे थे। बताया जा रहा है कि कार दो तीन पलटी खाकर सीधे खड़ी हो गई। राहुल को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर मोरवा पुलिस ने घायलों को केंद्रीय चिकित्सालय सिंगरौली में भर्ती कराया। मोरवा के प्रभारी निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने हादसे की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed