फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Umbha scandal: Charged on seven including gang leader

उभ्भा कांड: गैंग लीडर समेत सात पर आरोप तय

Tue, 23 Mar 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Umbha scandal: Charged on seven including gang leader
सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट (गैंगेस्टर) राहुल मिश्रा की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए जिले के चर्चित उम्भा कांड के मुख्य आरोपी यज्ञदत्त समेत सात लोगों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के मामले में आरोप तय किया है। विचारण (न्यायालय में सुनवाई) के लिए 17 अप्रैल 2021 की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक गैंगेस्टर एक्ट धनंजय शुक्ला के मुताबिक घोरावल इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश पांडेय एक फरवरी 2020 को पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र और विवेचना में निकले थे तो ज्ञात हुआ कि घोरावल थाना क्षेत्र के सपही गांव निवासी यज्ञदत्त जो गैंग लीडर है और उसके टीम के सक्रिय सदस्य कोमल, देवदत्त, निधिदत्त, धर्मेंद्र, गणेश, नीरज रॉय हैं। 17 जुलाई 2019 को इन लोगों ने एक राय होकर लाठी, डंडा, बंदूक आदि से लैस होकर जमीन कब्जा करने की नीयत से घोरावल थाना क्षेत्र के उम्भा गांव में 11 लोगों की हत्या और 20 लोगों को घायल कर दिया था। इनके विरुद्ध घोरावल थाने में हत्या, एससी/एसटी, आर्म्स एक्ट आदि धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है। इनका उत्पात इतना है कि कोई भी इनके खिलाफ गवाही देने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। विवेचक ने इस मामले में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दिया है। इसी मामले में अदालत ने गैंग लीडर यज्ञदत्त समेत सात आरोपियों पर आरोप तय किया है। जिसके विचारण के लिए 17 अप्रैल 2021 की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed