फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ultrasound machine will be installed at four CHCs, relief from running part

चार सीएचसी पर लगेगी अल्ट्रासाउंड मशीन, दौड़ भाग से मिलेगी राहत

Thu, 19 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine will be installed at four CHCs, relief from running part
सुदूर अंचलों में रहने वाले ग्रामीण विशेषकर गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अब जिला अस्पताल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। शासन ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिले के चार सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

आकांक्षी जिला होने के कारण सोनभद्र में शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार गंभीरतापूर्वक कवायद कर रही है। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर अत्याधुनिक जांच सुविधाओं की बहाली की जा रही है। अभी तक जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से ग्रामीणों विशेषकर गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्रामीणों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए 150 किमी दूर जिला अस्पताल आना पड़ता था। अन्यथा निजी केंद्रों पर महंगे दर पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता था। पैसे के अभाव में कई ग्रामीण तो अल्ट्रासाउंड करा ही नहीं पाते थे। समस्या की गंभीरता को देखते हुए शासन ने जिले के चोपन, म्योरपुर व घोरावल सीएचसी सहित अनपरा के डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने का निर्णय लिया है। मशीनों को संबंधित केंद्रों पर भेजवा भी दिया गया है। जल्द ही मशीनों को स्थापित कर लैब टेक्नीशियनों के माध्यम से जांच प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

15.74 लाख है एक मशीन की कीमत
सीएचसी पर स्थापित होने वाली एक अल्ट्रासाउंड मशीन की कीमत 15.74 लाख्र है। इसके साथ ही बढ़ रहे सडक हादसों को देखते हुए घोरावल, नगवां, चोपन व म्योरपुर सीएचसी पर डिजिटल एक्सरे मशीन भी लगवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सुविधाएं बढाने के प्रति विभाग पूरी तरह गंभीर है। जिन केंद्रों पर लैब टेक्निशियन नहीं हैं वहां पर व्यवस्था कर जल्द अल्ट्रासाउंड जांच शुरू कराई जाएगी। - डॉ. रमेश सिंह ठाकुर, सीएमओ सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed