फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two youth riding a bike injured by truck in Sonbhadra

ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल

Fri, 15 Jan 2021 06:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Two youth riding a bike injured by truck in Sonbhadra
डाला में सड़क हादसे में घायल बाइक सवार को एंबुलेंस से अस्पताल भेजते लोग। - फोटो : SONBHADRA
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के धुरकरी गांव में बृहस्पतिवार की रात ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को ग्रामीणों की मदद से निजी साधन से घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बाइक सवार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के डोमखरी निवासी रामचक्कल (22) और राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मारकुंडी निवासी मनोज (18) को बृहस्पतिवार की रात मिर्जापुर से लौट रहे थे। धुरकरी गांव के पास आए तभी ट्रक से धक्का लग गया। दोनों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर आस पास के लोग पहुंचे और निजी साधन से सरकारी अस्पताल ले आए। वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं डाला के चोपन थाना क्षेत्र के गुरूमुरा गांव में स्थित तारा मंदिर के पास शुक्रवार को बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर कर गिर पड़ी। हादसे में शेषधर पांडेय 32 निवासी रेनुकूट घायल हो गए। लोगों ने घायल कोसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा। उधर घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मिर्जापुर जिले के अहरौरा से शेषधर बाइक से रेनुकूट अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed