फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two vehicle thieves caught with nine stolen bikes

चोरी की नौ बाइक के साथ दो वाहन चोर चढ़े हत्थे

Thu, 22 Sep 2022 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
Two vehicle thieves caught with nine stolen bikes
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी हुई नौ बाइक के साथ सदर कोतवाली पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ में कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। पकड़े गए चोरों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि बाइक चोरी की लगातार घटनाओं के मद्देनजर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर बुधवार की देर शाम कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय, सर्विलांस प्रभारी अमित सिंह, एसओजी प्रभारी देवेंद्र सिंह, एसएसआई ऐश खां, दरोगा शाहिद यादव की टीम ने राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक के पास से दो युवकों को चोरी की एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी शाहगंज थाना क्षेत्र के कुसरट (इनम) गांव निवासी रामललित और इनम गांव निवासी राजाराम हैं। उनकी निशानदेही पर बरकरा गांव के समीप घोरावल-खलियारी मार्ग पर स्थित एक पुलिया के पास खाली पड़े मकान में चोरी की रखी गई आठ बाइक बरामद की गई। सीओ ने बताया कि पकड़े गए राम ललित के खिलाफ सदर कोतवाली में चोरी समेत विभिन्न धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान चोरों ने अपने साथियों के बारे में अहम जानकारी दी है। कहा कि फरार चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed