{"_id":"65df6b6bebbbea6fc502c56f","slug":"two-trucks-carrying-aluminum-from-renukoot-to-mumbai-go-missing-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-110052-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रेणुकूट से एल्यूमिनियम लेकर मुंबई के लिए निकले दो ट्रक रास्ते से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रेणुकूट से एल्यूमिनियम लेकर मुंबई के लिए निकले दो ट्रक रास्ते से लापता
विज्ञापन
रेणुकूट से एल्यूमिनियम लादकर मुंबई के लिए दो ट्रक रास्ते से लापता हो गए हैं। सात दिन बाद भी मंजिल तक न पहुंचने पर खलबली मच गई है। दोनों ट्रक पर करीब 64 टन एल्यूमिनियम लदा था, जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। ट्रांसपोर्ट कंपनी के लोग दोनों ट्रकों की तलाश में जुटे हैं।
रेणुकूट स्थित दो अलग-अलग ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से गुजरात नंबर वाले दो ट्रकों पर 21 फरवरी को एक निजी कंपनी से एल्यूमिनियम लादा गया था। एक ट्रक करीब 34 और दूसरा 30 टन माल लेकर मुंबई के लिए निकला था। मुंबई जाने की बजाय दोनों ट्रक नासिक के बाद रास्ता बदलकर गुजरात की ओर मुड़ गए।
ट्रक में लगे जीपीएस के आधार पर उनका अंतिम लोकेशन अहमदाबाद के आसपास मिला। इसके बाद से दोनों ट्रकों के चालक का मोबाइल बंद हो गया। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जब मालिक से संपर्क किया गया तो उसने ट्रकों को एक व्यक्ति को लीज पर देने की बात कही। कई दिनों तक चालकों से संपर्क न होने के बाद माल लादने वाले ट्रांसपोर्ट कंपनी से जुड़े लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
दोनों ट्रकों पर लदे माल की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। बता दें कि पूर्व में ही रेणुकूट से माल लेकर निकले ट्रकों के रास्ते से ही गायब होने का मामला आता रहा है। इस बाबत पिपरी एसओ राजेश सिंह का कहना था कि घटना के संबंध में अभी कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।