फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two thousand MW drop in electricity demand

Sonebhadra News: बिजली की मांग मे दो हजार की मेगावाट की गिरावट

Wed, 21 Jun 2023 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
Two thousand MW drop in electricity demand
अनपरा। सूबे में कई जगह तेज हवाओं और हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट से बिजली की मांग पर भी असर पड़ा है। बुधवार को बिजली की मांग लुढ़ककर साढ़े 24 हजार मेगावाट पर आ गई। मंगलवार को बिजली की मांग साढ़े 26 हजार मेगावाट थी। हालांकि बिजली की मांग को पूरा करने के लिए निगम की इकाइयां फुल लोड से उत्पादन कर रही हैं। अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की चौथी इकाई से 506, पांचवी इकाई से 504 मेगावाट का उत्पादन हुआ। पहली इकाई लंबे समय से बंद चल रही है। दूसरी इकाई मंगलवार से बीटीएल के कारण उत्पादन ठप है। बुधवार को सूबे में बिजली की अधिकतम मांग 24603 मेगावाट और न्यूनतम मांग 14449 मेगावाट रही।
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा 610 मेगावाट से उत्पादन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना की गत 18 अप्रैल से जीटी जल जाने के कारण बंद चल रही एक इकाई के दिसंबर तक ठीक होने का अनुमान लगाया जा रहा था। बिजली की मांग को देखते हुए निगम ने जीटी की व्यवस्था कर ली है। करीब एक हफ्ते पहले ही अनपरा तापीय परियोजना में जीटी आ चुका है और उसके इंस्टालेशन का काम चल रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि माह के अंत तक अनपरा की पहली इकाई से उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसी तरह ओबरा 10वीं इकाई टर्बाइन में आई खराबी के कारण बंद चल रही है, जबकि 12वीं इकाई ईएसपी में खराबी से बंद है। अनुमान लगाया जा रहा है कि माह के अंत तक 610 मेगावाट की इकाई से उत्पादन शुरू हो जाएगा। इससे निगम को कुछ राहत मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed