फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two teenagers from subsidence Mrin Duha

ढूहा धसकन से दो किशोरियां मरीं

Mon, 06 Feb 2017 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Mon, 06 Feb 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers from subsidence Mrin Duha
अनपरा थाना क्षेत्र के झिंगुरदा मंदिर के पास मिट्टी ढूहा धसकने के घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस।
थाना क्षेत्र के औड़ी पहाड़ी स्थित झिंगुरदा हनुमान मंदिर के पास घर की  पुताई के मिट्टी खुदाई करते समय ढूहा धसक गया। इससे मिट्टी के नीचे दबकर दो  किशोरियों की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मंदिर  पर मौजूद लोगों ने मलबे में दबी लड़कियों-महिलाओं को बाहर निकाला। पुलिस  ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शवों को कब्जे में लेकर अंत्य  परीक्षण के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के सिदहवा से एक  पुरानी जीप किराए पर लेकर केवट बिरादरी के दस-12 महिलाएं, लड़कियां और  बच्चे घर की पुताई के लिए दोपहर एक बजे के करीब मिट्टी खुदाई करने झिंगुरदा  हनुमान मंदिर के पास पहुंचे। उनमें से सुमन (15) पुत्री लालजी, मंजू (13)  पुत्री नंदलाल, सोनी (31) पत्नी श्रवण और मुकुली देवी (55) पत्नी अशर्फी  कुदाल लेकर ढूहे के अंदर मिट्टी खुदाई में लग गई। शेष लोग बोरे में मिट्टी  भरने में लग गए। डेढ़ बजे के करीब अचानक मिट्टी का ढूहा धसक गया और चारों  उसी में दब गईं। यह देख मंदिर में मौजूद लोग दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे  और सौ नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मलबा हटाने में लग गए।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाल लिया गया लेकिन तब तक  सुमन और मंजू की मौत हो चुकी है। दारोगा राजेश मौर्या की अगुवाई में पहुंची  पुलिस टीम आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले गई। वहीं मौके पर मौजूद  लोगों से घटना के बाबत जरूरी जानकारी हासिल करने के बाद परिवार वालों को  घटना की जानकारी दी। उनके पहुंचने के बाद शवों को पीएम के लिए भेज दिया  गदया। उधर, घटना के बाद चालक जीप लेकर भाग निकला। बता दें कि सिंगरौली में  इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं अनपरा परिक्षेत्र में यह पहला मामला  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed