फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two smugglers including woman arrested with heroin worth 25 lakhs

25 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 10 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers including woman arrested with heroin worth 25 lakhs
राबर्ट्सगंज के चंडी तिराहे के समीप मंगलवार की रात एसओजी, सर्विलांस और पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर कार सवार एक महिला हेरोइन तस्कर समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों के पास से ढाई सौ ग्राम हेरोइन मिली जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है। यह जानकारी सदर कोतवाली में एएसपी विनोद कुमार ने पत्रकारों को दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार करीब साढ़े 11 बजे पुलिस को सूचना मिली की हिंदुआरी की ओर से कार सवार दो हेरोइन तस्कर लाखों की हेरोइन लेकर राबर्ट्सगंज नगर की ओर जा रहे हैं। चंडी तिराहे के पास क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में फोर्स के साथ सदर कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय, एसओजी प्रभारी देवेंद्र सिंह, सर्विलांस प्रभारी अमित सिंह और हिंदुआरी चौकी इंचार्ज कुंवर सिंह ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान कार सवार एक महिला और पुरुष के पास से हेरोइन मिली। एएसपी ने बताया कि पकड़ी गई आरती देवी उर्फ मौसी पत्नी दिनेश निवासी ऐलाही, थाना पन्नूगंज और सदर कोतवाली क्षेत्र के बिठगांव निवासी अजय पासवान निवासी के कब्जे से क्रमश: 140 ग्राम और 110 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया कि बताया चंदौली जिले के मुगलसराय जाकर रेलवे क्रासिंग के पास उक्त मादक पदार्थ कोई व्यक्ति उन्हें देता है। उसे वो जानते नहीं हैं। पकड़ी गई महिला पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed