फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two scorched by lightning during rain

बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो झुलसे

Mon, 01 Jun 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two scorched by lightning during rain
घोरावल। घोरावल नगर एवं तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में रविवार अर्धरात्रि के बाद जमकर बारिश हुई। वहीं कुछ इलाकों में रविवार देर शाम बारिश हुई।इससे घोरावल नगर एवं क्षेत्र के दर्जनों गांवों में लगातार तीसरे दिन भी पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही।इस दौरान बिजली की चपेट में आने से महिला समेत दो लोग झुलस गए।दोनों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रविवार शाम के समय से ही घोरावल क्षेत्र में मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा और आकाश में बादल छाए रहे। शाम के समय बर्दिया निवासी मंजू कोल (20) पुत्री जालिम कोल और छोटेलाल कोल (42) पुत्र दुक्खू कोल बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। मंजू के परिजनों ने बताया कि रविवार देर शाम गांव में तेज गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। घर के आंगन में कुछ काम कर रही मंजू कमरे की तरफ भागी। इसी दौरान वह बिजली की चपेट में आकर झुलस गई। छोटेलाल के परिजनों ने बताया कि वह जंगल से घर की तरफ आ रहा था।इसी दौरान वह बिजली की चपेट में आ गया।सूचना मिलते ही मौके पर उसके परिजन पहुंचे।रविवार रात मंजू व छोटेलाल को उपचार के लिए घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।वहीं रविवार अर्धरात्रि के बाद घोरावल नगर एवं आस पास के ग्रामीण इलाकों में जमकर बारिश हुई।जबकि एमपी यूपी के बॉर्डर के सीमावर्ती गांवों बर्दिया, देवगढ़, महांव इत्यादि जगहों पर रविवार शाम तेज गरज चमक के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed