फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two real sisters died due to drowning in Son river

Sonebhadra News: सोन नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत

Mon, 17 Jun 2024 03:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Two real sisters died due to drowning in Son river
सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली से होकर यूपी के रास्ते बिहार तक बहने वाली सोन नदी में रविवार को डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। गंगा दशहरा पर हुई घटना से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

बिहार सरकार के अनुरोध पर बाणसागर डैम से सोन नदी में पानी छोड़ा गया था। जलस्तर बढ़ने की सूचना दी गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने ध्यान नहीं दिया। गंगा दशहरा पर्व पर नदी के विभिन्न तटों पर लोग स्नान के लिए जुटे थे।
विज्ञापन

सिंगरौली के चितरंगी थाना क्षेत्र के खैरा फुलकेश गांव के समीप रविवार की सुबह सोन नदी में बच्चे रेत में खेल रहे थे। बाणसागर से पानी छोड़े जाने से पानी का तेज बहाव आ गया। यह देख रेत में खेल रहे अन्य बच्चे भागकर बाहर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दो बच्च्यिां परी द्विवेदी (7) व सौम्या द्विवेदी (5) पुत्री चंद्रपतिधर द्विवेदी पानी व रेत के बहाव में फंस गईं और दोनों की मौत हो गई। इसके बाद मौके पर परिजनों के साथ ग्रामीण पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी। शव का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


पानी छोड़ने की सूचना को नजरअंदाज किया

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले पानी छोड़े जाने की थी सूचना प्रसारित कर तटवर्ती क्षेत्रों के रहवासियों को अलर्ट किया गया था। पुलिस ने बताया है कि बाणसागर बांध से पानी छोड़े जाने की सूचना दो दिन पहले चितरंगी तहसील क्षेत्र के लोगों को दी गई थी। ताकि नदी तट के आसपास जाने वाले पहले लोग सतर्क हो जाएं। मगर सूचना के बाद भी इस पर परिजनों ने ध्यान नहीं दिया और दर्जनभर की संख्या में बच्चे नदी के तट पर रेत में खेलने पहुंच गए। जिससे यह घटना घटित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed