फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two people died in road accident in Sonbhadra after Bolero collided with divider

Road Accident in Sonbhadra: जन्मदिन पार्टी में जाने के लिए घर से निकला था शख्स, सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Fri, 24 Jan 2025 08:56 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 24 Jan 2025 08:56 AM IST
सार

Sonebhadra Accident News: सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र के घिवही गांव के पास बोलेरो डिवाइडर से टकराने से बड़ा हादसा हुआ। जिसमें दो लोगों की जान चली गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है। 

विज्ञापन
Two people died in road accident in Sonbhadra after Bolero collided with divider
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonebhadra News: सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र के घिवहीं गांव में गुरुवार की रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। उनकी बोलेरो रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क पर डिवाइडर में टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार एक अन्य युवक घायल हुआ है। उसे दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


यह है मामला
दुद्धी के वार्ड नंबर 5 निवासी आशु जायसवाल परिवार वालों से एक रिश्तेदार के घर जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर पड़ोसी की बोलेरो लेकर निकले थे। देर रात करीब 17 किमी दूर विंढमगंज थाना क्षेत्र के घिवहीं रेलवे गेट के पास बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन में सवार तीन युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार ने चालक समेत दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में एक युवक सुरक्षित बच गया। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को मेमो के जरिए दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए हादसे का शिकार
मृतकों में आशु जायसवाल (36) पुत्र गोपाल निवासी सिगरा वाराणसी थे, जो अपने साला के घर मलदेवा रहते थे। दूसरा अंकित कुमार (20) पुत्र प्रमोद कुमार निवासी कुलडोमरी अनपरा शामिल था।
 
ये हुआ घायल 
विनोद (19) पुत्र अरविंद निवासी बिडर, दुद्धी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed