फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   two people died in road accident in sonbhadra

Sonbhadra News: मेला घूमकर लौट रहे युवक समेत दो की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 14 Oct 2024 12:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 14 Oct 2024 12:07 PM IST
सार

रेणुकूट में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक घटना रेणुकूट मुख्य बाजार में हुई तो दूसरी हिंडालको कारखाने से लौटते समय एक मालगाड़ी के टकराने से हुई। 

विज्ञापन
two people died in road accident in sonbhadra
प्रभात सिंह और ऋषि यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेणुकूट पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार की शाम हुए दो अलग-अलग दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। चौकी पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
शक्तिनगर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर निवासी प्रभात कुमार सिंह (23) पुत्र मदन सिंह रविवार को अपने दोस्त के साथ हाथीनाला स्थित पार्क घूमने गया था। वहां से लौटते समय रविवार की शाम को वह रेणुकूट मुख्य बाजार में एक ट्रक के बगल से निकलने का प्रयास कर रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक सामने किसी वाहन के आ जाने से उसने ब्रेक लिया। जिससे बाइक फिसल कर गिर गई। ट्रक की चपेट में आने से प्रभात की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में बाइक पर बैठा उसका दोस्त बाल- बाल बच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना में रविवार की देर शाम ऋषि यादव (35) पुत्र विशंभर यादव निवासी नदिहार राजगढ़ मिर्जापुर की एक मालगाड़ी के टकराने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ऋषि यादव हिंडालको कारखाने से ड्यूटी करके रेलवे लाइन पकड़ कर अपने निवास जा रहा था। 


इस दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजन सोमवार की सुबह पुलिस चौकी पहुंचे जहां पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed