फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two More Accused Arrested in Bank of Maharashtra Robbery Case in sonbhadra

UP: बिहार और ओडिशा की जेल में बंद कैदियों ने रची थी सिंगरौली में बैंक डकैती की साजिश, दो और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 May 2026 05:17 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 05 May 2026 05:17 PM IST
सार

Sonbhadra News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार किए गए। नालंदा से दोनों आरोपी दबोचे गए। बिहार और ओडिशा की जेल में बंद कैदियों ने डकैती की साजिश रची थी। 

विज्ञापन
Two More Accused Arrested in Bank of Maharashtra Robbery Case in sonbhadra
crime - फोटो : एआई तस्वीर

विस्तार

सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 17 अप्रैल को हुई नकदी व ज्वेलरी लूट की साजिश बिहार के बेऊर और ओडिशा की जेल में बंद कैदियों ने रची थी। एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा ने बताया कि जांच से पता चला कि मास्टरमाइंड सुबोध सिंह है जो फिलहाल पटना की बेऊर जेल में बंद है। उसने ओडिशा की कुचिंडा जेल में बंद अपने करीबी पीयूष जायसवाल के जरिये डकैती की साजिश रची थी। 

विज्ञापन


मामले में पुलिस ने बिहार के नालंदा से दो आरोपियों चंदन उर्फ चईया यादव (21) और गुलशन (19) को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से सात दिन की पुलिस रिमांड मिली है।
विज्ञापन


रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने कई खुलासे किए। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी सीधे तौर पर बैंक डकैती की साजिश में शामिल थे और लूटे गए माल को ठिकाने लगाने में अहम भूमिका निभाई थी। जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने वाले फंटूस, कमलेश, पंकज, राजेश और छोटू के अलावा गिरफ्तार दोनों आरोपी भी शुरू से साजिश का हिस्सा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौने छह करोड़ का सोना लूटा, बीस लाख नकदी भी
बैढ़न-विंध्यनगर मार्ग पर बैढ़न कोतवाली क्षेत्र स्थित बैंक आफ महाराष्ट्र की शाखा से असलहे के दम पर दहशत फैला कर बदमाशों ने बीस लाख से अधिक की नकदी और पौने छह करोड़ का सोना लूट लिया था। सोना बैंक में रखकर उपभोक्ताओं ने ऋण लिया था। घटना मध्यप्रदेश पुलिस के चुनौती बन गई थी। शुरू में लूटकांड के एक आरोपी कमलेश को आरपीएफ ने डेहरी (नबीनगर) से दबोच लिया था। कमलेश से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे बढ़ी तो दो और आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed