{"_id":"66fc766c2bdf80203a033e4f","slug":"two-laborers-died-due-to-diarrhea-three-fell-ill-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-118708-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: डायरिया से दो मजदूरों की मौत, तीन बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: डायरिया से दो मजदूरों की मौत, तीन बीमार
विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के केतार गांव निवासी दो मजदूरों की डायरिया से मौत हो गई। उनके तीन अन्य साथी भी बीमार हैं। उनका उपचार चल रहा है। पांचों मजदूर पाइप लाइन परियोजना में काम करने प्रयागराज गए थे। वहां उनकी तबीयत बिगड़ गई।
बीमार मजदूरों को गांव लाया गया है। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी निगरानी कर रही है। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों की स्थिति अब सामान्य है। गांव में अन्य लोगों की भी जांच कराई जा रही है।
केतार गांव निवासी संजय सिंह (45), गुड्डू (50), सुरेश (45), परमेश्वर (48) और रामसुभग प्रयागराज में नमामि गंगे परियोजना में पाइप लाइन का काम करने गए थे। मजदूर वहीं रह रहे थे। सोमवार को अचानक एक-एक कर पांचों मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
आनन-फानन उन्हें वहीं के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां संजय सिंह की मौत हो गई। देर रात गुड्डू ने भी दम तोड़ दिया। दोनों के शव रात में ही गांव आए। अन्य तीन बीमार मजदूरों को भी प्रयागराज से गांव लाया गया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी चतरा डॉ. शुभम त्रिपाठी ने बताया कि डायरिया के रोगियों के बाहर से आने की सूचना है। एएनएम, आशा सहित अन्य कर्मियों की टीम को गांव में भेजा गया है। निगरानी की जा रही है। स्थिति नियंत्रण में है।