फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two kilometers to fetch water from the

दो किमी दूर से से लाना पड़ता है पानी

Mon, 30 Mar 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Mon, 30 Mar 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two kilometers to fetch water from the
 नक्सल प्रभावित नगवां ब्लाक के ज्यादातर हैंडपंपों और कुआें ने जवाब दे दिया है। इसकी वजह से समूचे क्षेत्र में पेयजल की समस्या है।
विज्ञापन


दूबेपुर और वैनी के ग्रामीणों को दो किमी दूर से साइकल और कांवर से पानी लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने टैंकर से पानी मुहैया कराए जाने की मांग एसडीएम और बीडीओ से की है।

समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।दूबेपुर के ग्राम प्रधान जाहिर अली कहते हैं कि तीन दिन पूर्व ही बीडीओ और एसडीएम को पानी की समस्या से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन


 बावजूद इसके अभी तक कोई समुचित प्रबंध नहीं किया गया है। गांव के ज्यादातर हैंडपंप और कुएं सूख गए हैं। इसकी वजह से ग्रामीणों को दो किमी दूर से साइकल और कांवर से पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र मिश्रा, महेंद्र सिंह, छोटू, आनंद, कृपा, दिनेश, रमेश, जाकिर ने भी टैंकर सुविधा मुहैया कराने की मांग की है। वैनी ग्राम प्रधान तेतरी देवी ने कहा कि अगर एक अप्रैल से टैंकर का प्रबंध नहीं किया जाता है

 तो पानी की समस्या और विकट हो जाएगी। अमरनाथ शुक्ला, शांती, कलावती, रेशमा, शशिकला, गुलाबी ने भी पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए टैंकर का प्रबंध किए जाने की मांग की।


नगवां  बीडीओ सुनील सिंह का कहना है कि पानी की समस्या के बाबत एसडीएम सदर को अवगत करा दिया गया है। उम्मीद है कि शीघ्र ही टैंकर का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed