{"_id":"64821ac7341fc64c1100e363","slug":"two-including-woman-killed-two-injured-in-road-accident-sonbhadra-news-c-20-1-243178-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन
बभनी। बभनी-रेनुकूट मार्ग पर बभनी थाने के समीप बने ब्रेकर पर गिरकर ट्रैक्टर सवार महिला की मौत हो गई। मासूम पुत्र समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर थाना अंतर्गत गिरधपुर गांव निवासी संजय कुमार की पत्नी पूजा (26) अपने मायके सुंदरी गांव आई थी। कनहर बांध के डूब क्षेत्र में होने के कारण विस्थापित होकर गांव के लोग अन्यत्र बस रहे हैं। बुधवार की देर रात पूजा अपने माता-पिता व अन्य परिजनों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर बभनी के रंपाकुरर गांव जा रही थी। बभनी थाने के समीप बने ब्रेकर पर अचानक ट्रैक्टर उछल गया। इससे ट्रैक्टर पर सवार पूजा, उसकी गोंद में बैठा पुत्र कुणाल (2) व बहन संगीता (30) पत्नी दिलीप दासीपुर झारखंड सड़क पर गिर गए। उन्हें गंभीर चोट आई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सब इंस्पेक्टर आरएस शर्मा तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए, जहां डाक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। पिता रमेश कुमार ने बताया कि बेटी पूजा और संगीता कुछ दिन पहले ही मायके आई थीं। डूब क्षेत्र सुंदरी गांव से सामान समेटकर बभनी के रंपाकुरर गांव में नए सिरे से गृहस्थी बसाने में दोनों मदद कर रही थीं। रास्ते में यह घटना हो गई।
तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर
चोपन। थाना क्षेत्र के नेवारी भरहरी मार्ग पर बुधवार की रात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जुगैन थाना क्षेत्र के देवखर गांव निवासी बृजमोहन गोंड (40) मजदूरी के लिए चोपन की ओर आया था। देर शाम काम खत्म करने के बाद बाइक से घर जा रहा था। चोपन-भरहरी मार्ग पर स्थित तुलसी एकेडमी के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे चोपन सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। बृजमोहन को सिर में गंभीर चोट आई थी। हादसे के बाद वाहन समेत फरार चालक की तलाश की जा रही है।