{"_id":"63c42fb2a39c94730e36e3a7","slug":"two-including-the-young-man-died-by-hanging-sonbhadra-news-vns6938777152-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: फंदे पर लटक कर युवक समेत दो ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: फंदे पर लटक कर युवक समेत दो ने दी जान
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को युवक समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई।
ओबरा थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि ओबरा निवासी मृतक सूरज (20) शनिवार की देर शाम नगर में ही कही से घूमकर अपने घर पहुंच कर कमरे में सोने चला गया। इस दौरान रात में वह पंखे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक के पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मृतक दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। पिता पेंटर का काम करता है।
वहीं मृतक शनिवार को श्री राम मंदिर में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान किया था और पतंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर 2100 रुपये का पुरस्कार भी जीता था। घटना की जानकारी तब हुई जब मृतक की छोटी बहन सुमन रविवार की सुबह सुबह लगभग आठ बजे झाड़ू लगाने के लिए जैसे ही कमरे दरवाजा खोली तो भाई को फंदे पर लटका देख रोते हुए परिजनों को आवाज दी। परिजन आनन-फानन में फंदे से उतारकर स्थानीय परियोजना अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में शव का पीएम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विंण्ढमगंज: स्थानीय थाना क्षेत्र के झारखंड बॉर्डर पर स्थित ग्राम पंचायत छतरपुर में रविवार की सुबह रामविलास चेरो (50) ने अपने घर से लगभग 200 मीटर दूर पलाश के पेड़ में गमछे के सहारे फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने शव को अपने कब्जे में कर पंचनामा कराने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। मृतक के बड़े पुत्र संतोष कुमार व अशोक कुमार ने बताया कि उसके पिता मकर संक्रांति का मेला घूमने घर के सारे सदस्य गए थे। मेला घूम कर जब देर शाम वापस घर लौटे तो देखा कि अपने घर से कुछ दूरी पर पलाश के पेड़ से मेरे पिता गमछा के सहारे लटके हुए हैं। उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान गरीबा पाल की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।