फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two including teenager drowned in deep water, body of one found

गहरे पानी में किशोर समेत दो डूबे, एक का शव मिला

Fri, 23 Sep 2022 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Two including teenager drowned in deep water, body of one found
चोपन/वैनी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को बंधे में किशोर समेत दो लोग डूब गए। चोपन के पतगड़ी स्थित नेटियाडाड़ बंधी में डूबे किशोर का दोपहर में शव बरामद हुआ। वहीं मांची थाना क्षेत्र के कदियारी गांव में नगवां बांध के पानी में डूबे वृद्ध की देर शाम तक तलाश होती रही। पतगड़ी नेटियाडाड़ निवासी बहादुर गोंड का पुत्र मुकेश (14) शुक्रवार की सुबह गांव के अन्य बच्चों के साथ घर से कुछ दूर पर स्थित बंधी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। साथ के बच्चों ने दौड़कर घटना की जानकारी परिवारवालों को दी। आनन-फानन लोग बंधी के किनारे पहुंचे। काफी प्रयास के बाद मुकेश का शव बाहर निकाला जा सका। मुकेश आठवीं कक्षा का छात्र था। वह गांव में ही कुछ दूर पर स्थित मामा के घर रह रहा था। घटना की सूचना पाकर हलका दरोगा त्रिभुवन राय, लेखपाल ओमप्रकाश चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मांची थाना क्षेत्र के कदियारी गांव में नगवां बांध का डूब क्षेत्र है। पनिकप खुर्द गांव निवासी रामदुलार (60) कदियारी में ही रहकर पूर्व प्रधान रामदहिन यादव की भैंस चराते थे। रोज की तरह वह भैंसों को लेकर बांध के पानी से होते हुए दूसरी ओर जा रहे थे। लोगों के मुताबिक रोज की तरह भैंस की पूंछ पकड़कर पानी के दूसरे छोर पर जाते समय पैर फिसलने से वह डूब गए। सभी भैंसों के बाहर आने के बाद भी जब रामदुलार बाहर नहीं आए तो लोगों ने पानी में उतरकर तलाश शुरू की। देर शाम तक वृद्ध का पता नहीं चल सका था। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed