फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two, includFormer Renukoot chairman gets rasuka

रेणुकूट के पूर्व चेयरमैन समेत दो पर लगा रासुका

Fri, 22 Nov 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two, includFormer Renukoot chairman gets rasuka
रेणुकूट। नगर पंचायत अध्यक्ष हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ताओं में दो हत्यारोपियों पर जिला प्रशासन ने रासुका की कार्रवाई की है। डीएम एस. राजलिंगम की संस्तुति के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह के हत्यारोपी जेल में बंद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता अनिल सिंह एवं जमुना सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बीते 30 सितंबर की रात्रि में रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह को उनके आवास हनुमान सिंह कटरा में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें गत 16 नवंबर को हत्याकांड के मुख्य शूटर व 50 हजार के इनामी बदमाश विक्रेश सिंह उर्फ बुलेट को म्योरपुर रोड पर चोरदई नाला पुलिया मुर्धवा के पास से गिरफ्तार किया था। बीते 30 सितंबर की रात अपने आवास हनुमान सिंह कटरा के भूतल पर बने कैंप कार्यालय में दिवंगत नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह लोगों से बात कर रहे थे तभी नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता अनिल सिंह उसके भाई राकेश सिंह एवं बृजेश सिंह को हिरासत में ले लिया। एक अन्य आरोपी जमुना सिंह ने अधिवक्ता के जरिए एसपी के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया था। जबकि हत्या का नामजद एक आरोपी अब तक फरार चल रहा है। तत्कालीन एसपी प्रभाकर चौधरी ने जल्द ही मामले का खुलासा कर हत्या के मुख्य आरोपित अनिल सिंह, राकेश सिंह, बृजेश सिंह एवं जमुना सिंह को जेल भेज दिया था। 18 अक्टूबर को मुगलसराय पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश एवं घटना को अंजाम देने वाले पांच शूटरों में से एक गांधी यादव को गिरफ्तार किया था। हत्याकांड के दो अन्य शूटर रवि कुमार सिंह व सुधांशु सिंह बिहार के बिक्रमगंज कोर्ट में किसी अन्य मुकदमे में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। जिसमें सोनभद्र न्यायालय द्वारा वारंट बी जारी करा लिया गया है। जिन्हें लाने की प्रक्रिया चल रही है। अब तक चार मुख्य आरोपितों सहित चार शूटर पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। जबकि इस बहुचर्चित हत्याकांड का एक नामजद आरोपित राकेश मौर्या व एक शूटर अभी फरार चल रहा है। हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह एवं जमुना सिंह पर रासुका की कार्रवाई किए जाने के बाद अन्य हत्यारोपी तो पर भी पुलिस रासुका की कार्रवाई कर सकती है। इस बाबत एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या के आरोपी अनिल सिंह और जमुना सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed