फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two daughters selected for state level trials

Sonebhadra News: दो बेटियां राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए चयनित

Mon, 24 Nov 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Two daughters selected for state level trials
म्योरपुर। बनवासी सेवा आश्रम गोविंदपुर में संचालित बीएसए समृद्धि क्रिकेट अकादमी की दो प्रतिभाशाली बेटियों का सोनभद्र जिले से राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए चयन होने पर लोगों में हर्ष है। दोनों चयनित खिलाड़ी 26 नवंबर को कानपुर में होने वाले ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों में रम्भा सिंह एवं प्रेमशीला शामिल हैं, जो आदिवासी (गोंड) समाज से आती हैं। दोनों छात्राएं शिक्षा निकेतन, गोविंदपुर में अध्ययनरत हैं और लंबे समय से समृद्धि क्रिकेट अकादमी में अभ्यास कर प्रतिभा निखार रही हैं। साधन-संसाधनों की कमी के बावजूद इन बेटियों ने लगन, मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। अकादमी से जुड़े पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं बनवासी सेवा आश्रम परिवार ने दोनों खिलाड़ियों के चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने आशा जताई कि रम्भा सिंह और प्रेमशिला राज्य स्तरीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed